Skip to main content

Ipl 11 : शेन वॉटनस के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 का फाइनल मैच 8 विकेट से जीत लिया.

Ipl 11 : शेन वॉटनस के तूफानी शतक की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2018 का फाइनल मैच 8 विकेट से जीत लिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 179 रन का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में चेन्नई ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान शेन वॉटसन ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 117 रन बनाए..



इस मुकाबले में हैदराबाद के दिए लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने आए. इस दौरान प्लेसिस 11 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. वहीं इसके ठीक बाद सुरेश रैना 24 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाकर चलते बने. इस मुकाबले में चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही. लेकिन वॉटसन की तूफानी पारी ने सब आसान कर दिया. वॉटसन ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 11 चौकों की मदद से नाबाद 117 रन बनाए. अंबाती रायडू ने 16 रन बनाकर नाबाद रहे..
हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में महज 17 रन दिए. इस दौरान एक मेडन ओवर भी निकाला. वहीं संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया. राशिद खान ने 4 ओवर में 24 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. सिद्धार्थ कौल ने 3 ओवर में 43 रन दिए..
इससे पहले हैदराबाद ने कप्तान केन विलियमसन और यूसुफ पठान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत निश्चित ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए. टीम के लिए श्रीवत्स गोस्वामी और शिखर धवन ओपनिंग करने आए. इस दौरान श्रीवत्स महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए. वहीं धवन ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. इसके कुछ ही देर बाद केन विलियमसन 36 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर आउट हुए..

टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन भी 15 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने. दीपका हूडा महज 3 रन बनाकर आउट हुए. अंत में यूसुफ पठान ने शानदार पारी खेलते हुए 45 रन बनाए. पठान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के जड़े. कार्लोस ब्रैथवेट ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए..
चेन्नई की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने 4 ओवर में 25 रन दिए. हालांकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. जबकी लुंगी एन्गिडी ने 4 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. ड्वेन ब्रावो ने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट हासिल किया. रविन्द्र जडेजा ने 2 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिया. हरभजन सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए कर्ण शर्मा ने 3 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया. शार्दुल ठाकुर ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया..xx

Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल से पहले रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

 मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने 10-10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जो खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जहां ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने आरोन फिंच, युवराज सिंह, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन सभी का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। वहीं मुंबई ने मुस्तफिजुर रहमान, सनराइजर्स ने रिद्धिमान साहा, केकेआर ने मिचेल स्टार्क और दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। आईपीएल के बारे में ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फ्लो करें।

गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा

उपकप्तान  रोहित शर्मा  ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा लेकिन उनकी टीम भी इस बार क्रिकेट की इस प्रतिद्वंद्विता की नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हैं. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को टी20 मैच से करेगी. रोहित ने कहा कि तेज पिचों पर खेलना उतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पर्थ या ब्रिसबेन में खेला है. इन दोनों मैदानों पर हालात चुनौतीपूर्ण रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लंबे गेंदबाज हालात का पूरा फायदा उठाते हैं. भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर उतने लंबे नहीं होते लिहाजा हमारे लिए आसान नहीं है लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ चुनौती का सामना करने आए हैं. वैसे इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में वास्तव में रोहित के सामने दोहरी चुनौती है.  View image on Twitter Rohit Sharma ✔ @ImRo45 Gangs here and we are ready to jet 52.5K 12:37 PM - Nov 16, 2018 3,379 people are talking about this Twitter Ads info and privacy रोहित ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन...

Petrol ki kimat fhir badha

आज का विषय पेट्रोल के भाव में हुआ बड़ा बदलाव नई कीमत जानकर दंग रह जाएंगे है। आजकल पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। जिसका भार आम जनता को सहना पड़ रहा है। अब पेट्रोल ढाई रुपए महंगा हो चुका है। लगातार 11 दिनों से दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल पर बढ़ती कीमतों की वजह से विपक्षी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर ताने मार रही है। पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है.और गरीब जनता बेहाल हो रही है। लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल आज ही पेट्रोल में 0.30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। और डीजल में भी 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों अगर आपको जानकारी पसंद आई तो खबर को लाइक कीजिए। और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए चैनल फॉलो कर लीजिए। एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग से लेकर टैक्स हटाने तक मांग हो रही है। वहीं, कुछ लोग इसे GST के तहत लाकर दाम करने की दुहाई दे रहे हैं। यहां तक की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार को नसीहत दे डाली है कि वह कैस...