Skip to main content

पतंजली ने लॉन्च किया सिम कार्ड 144 में 2 जीबी डेटा

तरह-तरह के उत्पादों पर पतंजलि का परचम लहराने के बाद योग गुरू बाबा रामदेव ने अब टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने का मन बना लिया है। रामदेव ने कल देश का पहला स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड लॉन्च कर सभी के होश हुड़ा दिए हैं, जिसके कारण आने वाले समय में प्रतिस्पर्धा को लेकर कंपनियों ने अभी से कमर कसने शुरू कर दिए हैं।
गौरतलब है कि रामदेव की कंपनी पतंजलि ने बीएसएनएल के साथ टाईअप कर एक सिम कार्ड लॉन्च किया है। इस बारे में बताते हुए रामदेव ने घोषणा किया है कि "क्योंकि बीएसएनएल का स्वदेशी नेटवर्क है और इसलिए हमने उनके साथ मिलकर भारत को आगे लेकर जाने का मन बना लिया है।

कंपनी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा कि केवल पतंजलि के कर्मचारी और पदाधिकारी स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड के लाभों का लाभ उठा सकेंगे। यदि योजना सफल होती है तो इसे आम जनता के लिए भी उपलब्‍ध कराया जाएगा, कंपनी ने फेसबुक पर भी इसकी जानकारी दी है।

देश के कल्‍याण में लगेगी कमाई

पतंजलि आयुर्वेद की ओर से बाबा रामदेव ने कहा है कि स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड से अर्जित लाभ देश के कल्याण में इस्तेमाल किया जाएगा। एएनआई ने रामदेव का हवाला देते हुए कहा कि आम जनता जल्द ही BSNL के 5 लाख काउंटरों से पतंजलि स्वदेशी-समृद्धि कार्ड प्राप्त कर पाएगी।

मिलेंगे कई सारे लाभ

एएनआई के मुताबिक, पूर्ण लॉन्च होने के बाद, स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड के साथ पतंजलि उत्पादों पर ग्राहकों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा, लोगों को स्वास्थ्य, आकस्मिक और जीवन बीमा लाभ भी मिलेगा।

144 रुपए में 2 जीबी डाटा

एएनआई के मुताबिक स्वदेशी समृद्धि सिम कार्ड 144 रुपये के रिचार्ज वाउचर में 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ असीमित कॉल की पेशकश करेगा। फिलहाल, एजेंसी ने रिचार्ज पैक की वैधता अवधि का उल्लेख नहीं किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल से पहले रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

 मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने 10-10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जो खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जहां ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने आरोन फिंच, युवराज सिंह, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन सभी का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। वहीं मुंबई ने मुस्तफिजुर रहमान, सनराइजर्स ने रिद्धिमान साहा, केकेआर ने मिचेल स्टार्क और दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। आईपीएल के बारे में ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फ्लो करें।

गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा

उपकप्तान  रोहित शर्मा  ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा लेकिन उनकी टीम भी इस बार क्रिकेट की इस प्रतिद्वंद्विता की नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हैं. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को टी20 मैच से करेगी. रोहित ने कहा कि तेज पिचों पर खेलना उतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पर्थ या ब्रिसबेन में खेला है. इन दोनों मैदानों पर हालात चुनौतीपूर्ण रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लंबे गेंदबाज हालात का पूरा फायदा उठाते हैं. भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर उतने लंबे नहीं होते लिहाजा हमारे लिए आसान नहीं है लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ चुनौती का सामना करने आए हैं. वैसे इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में वास्तव में रोहित के सामने दोहरी चुनौती है.  View image on Twitter Rohit Sharma ✔ @ImRo45 Gangs here and we are ready to jet 52.5K 12:37 PM - Nov 16, 2018 3,379 people are talking about this Twitter Ads info and privacy रोहित ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन...

Petrol ki kimat fhir badha

आज का विषय पेट्रोल के भाव में हुआ बड़ा बदलाव नई कीमत जानकर दंग रह जाएंगे है। आजकल पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। जिसका भार आम जनता को सहना पड़ रहा है। अब पेट्रोल ढाई रुपए महंगा हो चुका है। लगातार 11 दिनों से दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल पर बढ़ती कीमतों की वजह से विपक्षी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर ताने मार रही है। पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है.और गरीब जनता बेहाल हो रही है। लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल आज ही पेट्रोल में 0.30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। और डीजल में भी 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों अगर आपको जानकारी पसंद आई तो खबर को लाइक कीजिए। और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए चैनल फॉलो कर लीजिए। एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग से लेकर टैक्स हटाने तक मांग हो रही है। वहीं, कुछ लोग इसे GST के तहत लाकर दाम करने की दुहाई दे रहे हैं। यहां तक की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार को नसीहत दे डाली है कि वह कैस...