Skip to main content

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे की टीम हुई घोषित

BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा कर दी है। BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाले 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्य वाली टीम की घोषणा की है।



गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 12 जुलाई से शुरू होगी, जिसका आखरी मुकाबला 17 जुलाई को खेला जाएगा। 3 मैचों की वनडे सीरीज के अलावा भारतीय टीम इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज तथा 3 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।



मनीष पांडे समेत 6 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में युवा बल्लेबाज मनीष पांडे समेत से 6 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चुनी गई टीम में मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी शामिल थे, लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है।

इन सभी खिलाड़ियों की जगह लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव को जगह दी गई है।



इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, अम्बाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुन्दर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव।

Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल से पहले रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

 मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने 10-10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जो खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जहां ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने आरोन फिंच, युवराज सिंह, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन सभी का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। वहीं मुंबई ने मुस्तफिजुर रहमान, सनराइजर्स ने रिद्धिमान साहा, केकेआर ने मिचेल स्टार्क और दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। आईपीएल के बारे में ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फ्लो करें।

गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा

उपकप्तान  रोहित शर्मा  ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा लेकिन उनकी टीम भी इस बार क्रिकेट की इस प्रतिद्वंद्विता की नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हैं. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को टी20 मैच से करेगी. रोहित ने कहा कि तेज पिचों पर खेलना उतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पर्थ या ब्रिसबेन में खेला है. इन दोनों मैदानों पर हालात चुनौतीपूर्ण रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लंबे गेंदबाज हालात का पूरा फायदा उठाते हैं. भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर उतने लंबे नहीं होते लिहाजा हमारे लिए आसान नहीं है लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ चुनौती का सामना करने आए हैं. वैसे इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में वास्तव में रोहित के सामने दोहरी चुनौती है.  View image on Twitter Rohit Sharma ✔ @ImRo45 Gangs here and we are ready to jet 52.5K 12:37 PM - Nov 16, 2018 3,379 people are talking about this Twitter Ads info and privacy रोहित ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन...

Petrol ki kimat fhir badha

आज का विषय पेट्रोल के भाव में हुआ बड़ा बदलाव नई कीमत जानकर दंग रह जाएंगे है। आजकल पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। जिसका भार आम जनता को सहना पड़ रहा है। अब पेट्रोल ढाई रुपए महंगा हो चुका है। लगातार 11 दिनों से दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल पर बढ़ती कीमतों की वजह से विपक्षी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर ताने मार रही है। पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है.और गरीब जनता बेहाल हो रही है। लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल आज ही पेट्रोल में 0.30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। और डीजल में भी 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों अगर आपको जानकारी पसंद आई तो खबर को लाइक कीजिए। और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए चैनल फॉलो कर लीजिए। एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग से लेकर टैक्स हटाने तक मांग हो रही है। वहीं, कुछ लोग इसे GST के तहत लाकर दाम करने की दुहाई दे रहे हैं। यहां तक की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार को नसीहत दे डाली है कि वह कैस...