Ind vs aus live cricket scor
मैच का तीसरा दिन पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह के नाम रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में महज 151 रनों पर समेट दिया। सोशल मीडिया पर बुमराह की जमकर तारीफ हो रही है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें इस साल भारत के लिए सबसे बड़ा फायदा बताया हैइसके बाद 292 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दोबारा बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की हालत पेट कमिंस ने 4 ओवर में 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। भारतीय टीम 28 रन पर बगैर किसी नुकसान के स्कोर के बाद अचानक 32 रन पर 4 विकेट पर पहुंच गई। पहली पारी के हीरो विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैच के पहले दो दिन केवल 7 विकेट गिरे थे लेकिन तीसरे दिन गेंदबाजों ने 15 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। उसके पास कुल बढ़त 346 रन की हो गई है। मयंक अग्रवाल 28* और रिषभ पंत 6* रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। कमिंस ने 6 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके हैं। वहीं जोश हेजलवुड को 1 विकेट हासिल हुआ है।
Comments
Post a Comment