Skip to main content

Petrol ab sasti hone wali hy

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते देश के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी हाहाकार मचा हुआ है। कर्नाटक चुनाव के बाद जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं उससे आम जनता सकते में है। इस बीच आज शाम पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सरकारी तेल कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बैठक के बाद सरकार खुशखबरी दे सकती है।
हालांकि, सरकार की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल इसको लेकर अटकलों का दौर जारी है कि सरकार कितनी और किस रास्ते राहत देगी। इस बीच पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार नौवें दिन बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76.87 पैसे प्रति लीटर है तो डीजल 68.08 रुपये लीटर बिक रहा है। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 84.70 रुपये लीटर और डीजल 72.48 रुपये लीटर है। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 79.53 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं तो डीजल 70.63 रुपये लीटर है।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा है कि सरकारी तेल उत्पादक ओनजीसी और ऑइल इंडिया लिमिटेड से सरकार दोबारा फ्यूल सब्सिडी का बोझ शेयर करने को कह सकती है। ओनएनजीसी और ओआईएल ने 13 साल से अधिक समय तक अंडर रिकवरी का 40 फीसदी तक हिस्सा साझा किया। तब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें सरकार के नियंत्रण में थीं और इसे रिटेलर इसे कम कीमत पर बेच रहे थे। सब्सिडी शेयरिंग का यह बोझ सरकारी कंपनियों से 2015 में खत्म हो गया था।
जून 2010 में सरकार ने पेट्रोल और अक्टूबर 2014 में डीजल की कीमतों को नियंत्रण से मुक्त कर दिया था। सरकार अब केवल एलपीजी और केरोसिन पर सब्सिडी देती है। अगस्त 2017 के बाद सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सिलेंडर पर भी दाम बढ़ाने की छूट दे दी। परिणामस्वरूप जून 2017 में सिलेंडर की कीमत 445 रुपये थी और अप्रैल 2018 में यह बढ़कर 491 रुपये हो गई। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा था, 'मैं मानता हूं कि देश के लोगों को और मुख्यतः मध्यम वर्ग के लोगों पर पेट्रोल, डीजल की कीमतों को बुरा असर पड़ा है। भारत सरकार इसका हल निकालने के लिए जल्द ही कोई कदम उठाएगी।' हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया कि इस दिशा में सरकार क्या कदम उठाने जा रही है।
फिलहाल ये है पूर्वोत्तर का हाल
अब आपको बताते हैं पूर्वोत्तर का हाल
शहरपेट्रोलडीजल
अगरतला 72.666.17
आईजोल72.7265.37
गंगटोक79.969.8
गुवाहाटी79.0371.07
इंफाल74.9566.15
ईटानगर72.7465.35
कोहिमा75.3266.43
शिलोंग76.2467.88

Comments

Popular posts from this blog

आईपीएल से पहले रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

 मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने 10-10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जो खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं उनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जहां ब्रेंडन मैकलम, कोरी एंडरसन और क्रिस वोक्स जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने आरोन फिंच, युवराज सिंह, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इन सभी का प्रदर्शन पिछले सीजन काफी खराब रहा था। वहीं मुंबई ने मुस्तफिजुर रहमान, सनराइजर्स ने रिद्धिमान साहा, केकेआर ने मिचेल स्टार्क और दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर को रिलीज किया है। आईपीएल के बारे में ओर जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे ब्लॉग को फ्लो करें।

गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा

उपकप्तान  रोहित शर्मा  ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को अपने लंबे कद का फायदा मिलेगा लेकिन उनकी टीम भी इस बार क्रिकेट की इस प्रतिद्वंद्विता की नई परिभाषा गढ़ने को तैयार हैं. भारतीय टीम दौरे की शुरुआत 21 नवंबर को टी20 मैच से करेगी. रोहित ने कहा कि तेज पिचों पर खेलना उतना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा पर्थ या ब्रिसबेन में खेला है. इन दोनों मैदानों पर हालात चुनौतीपूर्ण रहते हैं और ऑस्ट्रेलिया के लंबे गेंदबाज हालात का पूरा फायदा उठाते हैं. भारतीय बल्लेबाज आम तौर पर उतने लंबे नहीं होते लिहाजा हमारे लिए आसान नहीं है लेकिन हम पूरी तैयारी के साथ चुनौती का सामना करने आए हैं. वैसे इस ऑस्ट्रेलिया दौरे में वास्तव में रोहित के सामने दोहरी चुनौती है.  View image on Twitter Rohit Sharma ✔ @ImRo45 Gangs here and we are ready to jet 52.5K 12:37 PM - Nov 16, 2018 3,379 people are talking about this Twitter Ads info and privacy रोहित ने कहा कि हमारे बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन...

Petrol ki kimat fhir badha

आज का विषय पेट्रोल के भाव में हुआ बड़ा बदलाव नई कीमत जानकर दंग रह जाएंगे है। आजकल पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ती ही जा रही है। जिसका भार आम जनता को सहना पड़ रहा है। अब पेट्रोल ढाई रुपए महंगा हो चुका है। लगातार 11 दिनों से दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल पर बढ़ती कीमतों की वजह से विपक्षी पार्टियां जैसे कांग्रेस और अन्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी पर ताने मार रही है। पिछले 11 दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है.और गरीब जनता बेहाल हो रही है। लेकिन अब पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल आज ही पेट्रोल में 0.30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। और डीजल में भी 19 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दोस्तों अगर आपको जानकारी पसंद आई तो खबर को लाइक कीजिए। और ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए चैनल फॉलो कर लीजिए। एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग से लेकर टैक्स हटाने तक मांग हो रही है। वहीं, कुछ लोग इसे GST के तहत लाकर दाम करने की दुहाई दे रहे हैं। यहां तक की पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सरकार को नसीहत दे डाली है कि वह कैस...